सतवास। बीते दिनों सतवास मेले के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में विशेष वर्ग के लोगों द्वारा एक आदिवासी परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई थी। गुरुवार को कन्नौद की अतरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन सतवास पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात की।
एएसपी जैन ने बताया कि घटना को लेकर थाना सतवास में एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश जारी है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर, उनके खिलाफ भी अलग से एफआईआर की गई है।
गो संवर्धन बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण व्यास ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई अब तक पर्याप्त नहीं है। अभी भी 20-25 आरोपी फरार हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए। उन्होंने बताया कि ज्ञापन और नगर बंद की घोषणा प्रशासन के आश्वासन के बाद 10 दिन के लिए स्थगित की गई है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।