BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 12:22 pm
BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती से परेशान नागरिकों का जंगी प्रदर्शन, नाराज उपभोक्ताओं ने किया चक्का जाम, सूचना मिलते ही दौड़ी पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी, कंपनी की मनमानी से जनता त्रस्त, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के बघाना क्षेत्र में बिजली विभाग की मनमानी से त्रस्त होकर आज स्थानीय निवासियों ने बिजली कटौती और अन्य समस्याओं के खिलाफ जोरदार धरना प्रदर्शन किया। वार्ड नंबर 36 से 40 तक के निवासियों ने बघाना की छोटी पुलिया, पेट्रोल पंप के पास एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।
बघाना के निवासियों का आरोप है कि सुबह, शाम या रात, कभी भी बिना किसी सूचना के घंटों बिजली गुल रहती है। इससे न केवल दैनिक जनजीवन प्रभावित हो रहा है, बल्कि बिजली उपकरण भी खराब हो रहे हैं। गलत बिलों पर कोई सुनवाई नहीं होती और अधिकारियों का रवैया भी ठीक नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य अभियंता को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बिजली आपूर्ति सामान्य की जाए और बिना सूचना के कटौती बंद हो। उन्होंने होली चौक स्थित कार्यालय में एक पूर्णकालिक अधिकारी की नियुक्ति की भी मांग की, क्योंकि वर्तमान में केवल लाइनमैन ही मौजूद रहते हैं, जिससे लोगों की सुनवाई नहीं हो पाती। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 
बताते चलें कि पूरे शहर में बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बिजली विभाग से संबंधित अधिकारी मानसून से पूर्व मेंटेनेंस की बात कह रहे है। वही जरा सी बारिश होने या आंधी चलने पर बिजली गुल हो जाती है। जिससे आम आदमी परेशान हो रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि जरा जरा सी बात पर बिजली चली जाती है तो फिर मेंटेनेंस का क्या औचित्य है। घरेलू ,व्यवसायिक, कार्यालयीन और औद्योगिक इकाइयों के काम प्रभावित हो रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE