BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 2:01 pm
KHABAR : उज्जैन में 5 मकानों पर चला बुलडोजर, 28 अवैध संपत्तियों की लीज निरस्त, विरोध कर रहे लोगों को कोर्ट का आदेश दिखाया, खुद हटें, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शुक्रवार सुबह नगर निगम और उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) की टीम भारी पुलिस बल के साथ मुस्लिम बहुल इलाके में पहुंची। यहां उन 28 संपत्तियों पर कार्रवाई शुरू की गई जो या तो बिना लीज नवीनीकरण के बेची गई थीं या जिन पर अवैध निर्माण किया गया था।


शुरुआत में प्रशासन ने तीन संपत्तियों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इसकी खबर फैलते ही सुबह 5 बजे से बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर बैठकर विरोध करने लगे। हालात को देखते हुए एहतियातन महाकाल मंदिर जाने वाला रास्ता कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया।कार्रवाई के दौरान उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी, एसडीएम एलएन गर्ग और एडिशनल एसपी नितेश भार्गव मौके पर मौजूद थे। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अधिकारियों ने शहर काजी और मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों से बातचीत की।


बातचीत के बाद लोगों ने प्रशासन को सहयोग दिया और कुछ लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि यह कार्रवाई यूडीए की एक पूर्व स्वीकृत योजना के तहत की जा रही है। लगभग डेढ़ साल पहले यूडीए के संचालक मंडल ने 28 ऐसी संपत्तियों की लीज निरस्त की थी, जिनमें नियमों का उल्लंघन किया गया था। इन संपत्तियों की लीज वर्ष 2014 में ही समाप्त हो चुकी थी।


सीईओ संदीप सोनी ने बताया, “इन संपत्तियों पर नियमों को दरकिनार कर रेसीडेंशियल भूमि पर कॉमर्शियल निर्माण कर लिया गया। एक ही प्लॉट को टुकड़ों में बांटकर कई लोगों को बेचा गया, जो स्पष्ट रूप से गलत है। इसलिए लीज रद्द की गई थी।

इनमें से प्लॉट नंबर 49 और 50 को धारा 248 के तहत अतिक्रमण मुक्त कराना था। सितंबर 2024 में यूडीए द्वारा इन पर अतिक्रमण हटाने का अंतिम आदेश जारी किया गया था, जिसके बाद संबंधित पक्ष न्यायालय चले गए थे। “अब हाईकोर्ट से स्टे हट जाने के बाद शुक्रवार को दो प्लॉट पर बने पांच मकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 


एडिशनल एसपी नितेश भार्गव ने बताया कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में कब्जा हटाने की कार्रवाई की जानी थी। क्षेत्र संवेदनशील होने के कारण मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।


सुबह कुछ लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया, लेकिन जब उन्हें कोर्ट का आदेश दिखाया गया तो स्थिति शांत हो गई। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि “लोगों ने सहयोग किया और स्वेच्छा से अपने मकान खाली कर दिए। फिलहाल स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE