BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 2:07 pm
BIG NEWS : सास ने बहू की कराई शादी, जेठ-जेठानी ने किया कन्यादान, 7 साल पहले हास्य कवि प्रदीप चौबे के छोटे बेटे की हुई थी मौत, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सास बहू के स्नेह-भरे रिश्ते की अनोखी तस्वीर सामने आई है। जहां एक सास ने अपनी कल्याणी बहू (विधवा) की दूसरी शादी कराई। मशहूर कवि स्व. प्रदीप चौबे की छोटी बहू की शादी उनकी पत्नी ने धूमधाम से की।


ग्वालियर सहित देश के जाने माने हास्य कवि स्वर्गीय प्रदीप चौबे के छोटे बेटे आभास का 7 साल पहले भोपाल में हादसे में निधन हो गया था। इस हादसे के कुछ वक्त बाद प्रदीप चौबे का भी निधन हो गया था। तब से ग्वालियर स्थित घर में स्व. चौबे की पत्नी विनीता चौबे और छोटी बहू वर्षा रह रही थी। पति और बेटे के निधन के बाद विनीता चौबे को अपनी छोटी वर्षा की चिंता थी, लेकिन उन्होंने ठान लिया था कि बहू की दोबारा शादी कराएंगी।


11 मई को धूमधाम से हुई शादी
कल्याणी (विधवा) बहू वर्षा की सहमति के बाद 11 मई को वर्षा की दूसरी शादी हुई। कानपुर के चेतन जैन से वर्षा की शादी धूमधाम के साथ कराई गई। सास विनीता और जेठ ने बहू वर्षा का बेटी की तरह कन्यादान किया। स्व. कवि प्रदीप चौबे की पत्नी विनीता ने कहा कि अगर पति जीवित होते तो वे भी वर्षा की दूसरी शादी जरूर कराते।


बेटी से कम नहीं
विनीता ने कहा कि वर्षा बहू थी, लेकिन हमारे घर में वो बेटी से कम नहीं है। विनीता ने कहा कि उन्होंने बहू वर्षा को बेटी के रूप में विदा किया है। लोगों को भी इसी तरह की सोच के साथ आगे आना चाहिए। क्यों कि बेटी और बहू में कोई फर्क नहीं होता।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE