BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 2:40 pm
BIG NEWS : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने की प्रेस वार्ता, प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना, बीजेपी निवेश की नही, इवेंट की सरकार, दावोस से क्यों गायव रहा एमपी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को भोपाल में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेंगलुरु दौरे और इन्वेस्ट इन एमपी कार्यक्रम को लेकर सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सिंघार ने कहा कि सरकार ने 7,935 करोड़ के निवेश और 18,975 नौकरियों का वादा किया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये निवेश सम्मेलन वैसा ही है जैसे शादी के कार्ड बांटे जाएं और दूल्हा-दुल्हन का अता-पता ही न हो। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भारी-भरकम निवेश प्रस्तावों की घोषणा हुई, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कितने प्रस्ताव धरातल पर उतरे हैं। सिंघार ने सवाल उठाया कि क्या जी आई एस विकास का मंच है या सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट का तमाशा। वहीं साल 2019 से 2024 के बीच मध्यप्रदेश को महज 4,563 करोड़ रुपए का विदेशी निवेश मिला। जबकि महाराष्ट्र को 6.71 लाख करोड़ और कर्नाटक को 4.27 लाख करोड़ का। जब निवेश नहीं आ रहा तो सरकार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारने के लिए क्या कर रही है। नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने कहा कि विश्व आर्थिक मंच दावोस 2025 में देश के कई राज्यों को आमंत्रित किया गया, लेकिन मध्यप्रदेश को नहीं। महाराष्ट्र को वहां 15 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले। जब दुनिया के सामने खुद को रखने का मौका था, तब एमपी नदारद क्यों। वहीं ‘आउटलुक बिजनेस’ की मार्च 2025 की रिपोर्ट में मध्यप्रदेश स्टार्टअप आउट परफॉर्मर रैंकिंग में 15वें स्थान पर रहा। भोपाल और इंदौर जैसे शहर बेंगलुरु, पुणे और चेन्नई से कोसों दूर हैं। जब युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा, तो वे पलायन करेंगे ही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18.10 लाख एमएसएमई हैं, जिनमें 17.9 लाख माइक्रो इकाइयां हैं, लेकिन इन पर खर्च सिर्फ 1,785 करोड़ का बजट तय किया गया है। सिंघार ने कहा कि सरकार बाहर से निवेश बुला रही हैं, लेकिन अपने ही उद्योगों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE