BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 2:48 pm
KHABAR : तबादलों के मौसम से परेशान मंत्री, बंगलों पर लिख दिया- नो ऑफलाइन प्लीज, ट्रांसफर से तीन साल बाद हटा है बैन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। कृपया स्थानान्तरण हेतु ऑनलाइन ही आवेदन करें। ऑफलाइन आवेदन इस कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। कृपया स्थानांतरण के संबंध में संपर्क न करें। ये पोस्टर मध्य प्रदेश के मंत्रियों के भोपाल स्थित सरकारी बंगलों के बाहर या बंगला परिसर में लगे हुए हैं। ऑफलाइन आवेदन इस कार्यालय में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यह लिखना तो ठीक है, लेकिन यहां तक लिख दिया गया है कि कृपया स्थानांतरण के संबंध में संपर्क न करें।


मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ कई कैबिनेट मंत्रियों के बंगलों पर इस तरह के प्रिंटआउट लगा दिए गए हैं। एक तरफ ये प्रिंटआउट चिपके हुए हैं, वहीं दूसरी ओर तबादला आवेदन लिए खड़े लोगों का तांता लगा हुआ है। ऐसी स्थिति के बीच मंत्रियों के बंगलों पर यह भी लिखा हुआ है कि माननीय मंत्रीजी प्रवास पर हैं।


तबादलों की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन
दरअसल प्रदेश में तबादलों के लिए एक मई से 30 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। तीन साल बाद तबादलों से छूट मिली तो तबादला आवेदनों की संख्या भी तय सीमा से अधिक पहुंच गई है। तबादलों की पूरी प्रक्रिया तो है ही ऑनलाइन, लेकिन लोगों का मानना है कि ऑफलाइन अनुमति मिले बगैर बात नहीं बनेगी। यही कारण है कि आवेदक ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद उनकी प्रति लेकर मंत्रियों के बंगलों के चक्कर लगा रहे हैं।


वल्लभ भवन की पांचवीं मंजिल याद
इस मामले को लेकर सियासत भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि इससे साफ जाहिर है कि मंत्रीगण कुछ नहीं कर पा रहे हैं। सारे तबादले मंत्रालय से हो रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष की बुद्धि पर तरस आता है। तबादला प्रक्रिया पारदर्शी और ऑनलाइन है। ऐसे में ऑफलाइन आवेदनों का कोई महत्व ही नहीं। जहां तक बात बल्लभ भवन की है तो नेता प्रतिपक्ष को कमलनाथ सरकार की पांचवीं मंजिल याद आ गई होगी, जो तबादलों का अड्डा बना हुआ था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE