कंजार्डा। छलिया फाटक स्थित मोड पर बड़ी दुर्घटना घटेगी। उसके बाद पंचायत और प्रशासन जागेगा। समय रहते ही यहां ब्रेकर नहीं बनाए गए तो किसी दिन बाद हादसा होगा। मोहल्ले वालो ने बताया कि यहां आए दिन मोटर साइकल और बड़े वाहनों के आपस में टकराते टकराते बच गए कई बार तो दोपहिया वाहन यहां टकरा गए, लेकिन आज तक बड़ी दुर्घटना नहीं हुई है। अंधा मोड होने के कारण वाहन दिखाई नहीं देते है। प्रशासन और ग्राम पंचायत ध्यान देकर शीघ्र स्पीड ब्रेकर बनाए, ताकि वाहनों की तेज गति पर भी अंकुश लगाया जा सके और दुर्घटना होने से बचाया जा सके।