BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 4:04 pm
BIG NEWS : पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटी सरकार-संगठन, ऑपरेशन सिंदूर के बाद एमपी में प्रधानमंत्री का पहला बड़ा कार्यक्रम, महिलाएं संभालेंगी सुरक्षा से लेकर पूरी व्यवस्था, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में एमपी बीजेपी ने एक बैठक की। जिसमें अहम मुद्दों पर बातचीत की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की व्यवस्थाओं में महिला नेतृत्व आगे होगा। महिलाएं ही पूरी व्यवस्था संभालेगी और पुरुष नेता स्पोर्ट करेंगे।


एमपी बीजेपी ने शुक्रवार को पीएम मोदी के दौरे को लेकर एक बैठक बुलाई। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। जिसमें संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल हुए। वीडी शर्मा ने बताया कि भोपाल में बड़ी बैठक हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आ रहे हैं। भारी उमंग, उत्साह, कार्यक्रम की भव्यता की तैयारी में जुट गए हैं। 2 लाख बहनें शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि भोपाल में आयोजित होने वाले सम्मेलन की व्यवस्थाओं में महिला नेतृत्व आगे होगा। पुरुष कार्यकर्ता पीछे रहेंगे। सरकार और संगठन तैयारियों में जुटा है।


सुरक्षा से लेकर मंच संचालन संभालेंगी महिलाएं
महिला अफसर सुरक्षा से लेकर मंच संचालन संभालेंगी। ट्रैफिक मैनेजमेंट और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी भी महिला पुलिस के पास होगी। पीएम की सुरक्षा में करीब 3 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी महिला अधिकारियों को सौंपी जाएगी। अतिथियों का स्वागत और कार्यक्रम प्रबंधन भी महिला अफसर देखेंगी। भोपाल के कार्यक्रम में राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की झलक देखने को मिलेंगी।


5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन प्रतिबंधित
प्रधानमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा प्लान बनना शुरू हो गया है। कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान से 5 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन प्रतिबंधित रहेंगे। अन्य उड़ानों वाली वस्तुएं प्रतिबंधित रहेंगी। सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी के निर्देशों के तहत होगी।


31 मई को भोपाल में बड़ा कार्यक्रम
आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्मजयंती पर 31 मई को महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम होना है। जिसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे। पीएम मोदी दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। वे इस दौरे पर भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे। साथ ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। ऑपरेशन सिंदूर के बाद मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE