BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2025, 4:20 pm
BIG NEWS : मैं सिर्फ कृषि मंत्री नहीं, किसान भी हूं, शिवराज सिंह ने खेत में चलाया ट्रैक्टर, टमाटर की खेती के लिए जोती जमीन, पढे़ खबर

Share On:-

विदिशा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेत में जमकर पसीना बहाया। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेती के लिए जमीन जोती। शिवराज सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ मंत्री नहीं किसान भी हूं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी शेयर किया है। वहीं उन्होंने किसानों की मेहनत को प्रणाम करने की अपील भी की है।


गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के विदिशा प्रवास पर रहे। जहां वे खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है। शिवराज सिंह ने लिखा- ‘मैं सिर्फ कृषि मंत्री नहीं, किसान भी हूं और खेती को जीता भी हूं। जब तक खेत में मेहनत न करो, तब तक किसान की तपस्या का अनुमान नहीं लगा सकते।’


उन्होंने आगे लिखा कि ‘आज मैंने अपने खेत में बेड तैयार की है ताकि अगस्त में टमाटर की खेती कर सकूं। किसानों की मेहनत को सब प्रणाम करें क्योंकि वही अन्न के भंडार भरता है और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है।’


गौरतलब है कि शिवराज सिंह चौहान की खेती से गहरा जुड़ाव है। केंद्रीय मंत्री की दयानंदपुर, बेसनगर और निमखिरिया में कुल 160 बीघा से अधिक कृषि भूमि है। इनमें वेयरहाउस, डेयरी प्लांट, ग्रीन हाउस और पॉली हाउस की आधुनिक सुविधाएं भी शामिल हैं। वे समय-समय पर खेती का जायजा लेने फार्म हाउस पहुंचते रहते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE