मंदसौर। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तर पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामूहिक शपथ उप मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन राजेन्द्र शुक्ल द्वारा ऑनलाइन लिंक के माध्यम से दिलाई गई।
मंदसौर जिला मुख्यालय से प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस सूर्यवंशी, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉ एम एल कश्यप एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित रहे।