BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 12:22 pm
KHABAR : मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल करेंगे उद्घाटन, इतना होगा किराया, ये है शेड्यूल, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश को एक और बड़ी सौगात मिलने वाली है। दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके बाद हवाई यात्री कम पैसे में सफर सकेंगे। इसका किराया प्रीमियम ट्रेन से भी कम होगा। 


इतना होगा किराया, ये है शेड्यूल
दतिया से भोपाल और खजुराहो के लिए जल्द ही सीधी फ्लाइट शुरू होने वाली है। भोपाल से दतिया हवाई सफर के लिए सिर्फ एक हजार रुपये चुकाने होंगे। यह फ्लाइन सप्ताह में चार दिन मिलेगी। भोपाल से दोपहर 1 बजे दतिया के लिए उड़ान भरेगी। दोपहर 02.10 बजे दतिया पहुंचेगी। फिर दतिया से खजुराहो के लिए दोपहर 02: 35 पर उड़ान भरेगी। दोपहर 03.15 बजे खजुराहो पहुंचेगी। खजुराहो से 03.40 बजे उड़ान भर कर शाम 4.20 बजे दतिया पहुंचेगी। इसके बाद दतिया से शाम 05.55 बजे भोपाल पहुंचेगी।


31 मई को भोपाल आएंगे पीएम मोदी, ग्रैंड वेलकम की तैयारी
आपको बता दें कि राजधानी भोपाल में देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर 31 मई को महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम बड़ा कार्यक्रम होना है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। पीएम दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।भोपाल आगमन पर प्रधानमंत्री का ग्रैंड वेलकम होगा।


डाट टिकट जारी करेंगे प्रधानमंत्री
इस कार्यक्रम का नाम देवी अहिल्या होलकर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन दिया गया है। पीएम मोदी अहिल्याबाई जयंती पर डाक टिकट जारी करेंगे। जंबूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई के साथ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पोस्टर लगाए गए है। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। महिला स्व सहायता समूह से जुड़े हुए अलग-अलग स्टॉल लगाए जाएंगे।


भोपाल-इंदौर मेट्रो और दतिया-सतना एयरपोर्ट की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे पर भोपाल-इंदौर मेट्रो परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। आपको बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद मध्य प्रदेश में पीएम मोदी का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE