BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 12:47 pm
KHABAR : हाटपीपल्‍या में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह ने ली जिला अधिकारियों की बैठक, अधिकारियों को दिए सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। हाटपीपल्‍या में 28 मई 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के हाटपीपल्‍या में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने कृषि उपज मण्‍डी हाटपीपल्‍या में जिला अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा। 

कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम संबंध में तैयारियों के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी कार्यक्रम के संबंध में सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें और सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें।

कलेक्‍टर सिंह ने निर्देश दिये कि कार्यक्रम स्‍थल पर आवागम, बैठक की उचित व्‍यवस्‍था, ट्राफिक व्‍यवस्‍था, गर्मी को देखते के हुए कार्यक्रम स्‍थल पर पेय जल की उचित व्‍यवस्‍था, अस्‍थाई शौचालय, वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था, हेलीपेड, सुरक्षा, चिकित्‍सा और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। 

बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्‍टर सिंह और एसपी गेहलाद ने सभा स्‍थल और हेलीपेड के लिए चिंहित जगह का निरीक्षण कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश भी दिये। कलेक्‍टर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए वे मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में कोई कमी न रखें। बैठक में अपर कलेक्‍टर बिहारी सिंह, एएसपी ट्राफिक एचएन बाथम, एसडीएम आनंद मालवीय सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE