BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 12:54 pm
KHABAR : लोक सेवा केन्द्र खरगोन, भगवानपुरा एवं भीकनगांव के लिए वित्तीय निविदा खोली गई, 597 आवेदनों को पात्र व 04 आवेदनों को किया अपात्र, वित्तिय निविदा में पात्र हुए निविदाकारों की लॉटरी 27 मई को खोली जाएगी, पढ़े खबर

Share On:-

खरगोन। मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम अंतर्गत जिले के लोक सेवा केन्द्र खरगोन, भगवानपुरा एवं भीकनगांव के लिए नवीन निविदाएं जारी की गई है। इस टेंडर प्रक्रिया में 03 लोक सेवा केंद्रों के लिए 663 आवेदन प्राप्त हुए जिनका तकनीकी परीक्षण के दौरान गठित समिति द्वारा निर्णय लेकर पात्र व अपात्र (कारण सहित) निविदाकारों की सूचि जारी की गई। जिले में 03 लोक सेवा केन्द्रों के लिए प्राप्त दावे आपत्तियों का निराकरण समिति द्वारा किया जाकर निविदा में तकनीकी रूप से पात्र एवं अपात्र की अंतिम सूची पोर्टल पर अपलोड की जाकर तकनीकी निविदा में पात्र निविदाकारों की वित्तिय निविदा 23 मई को समिति सदस्यों के समक्ष खोली गई। तकनीकी निविदा में 601 आवेदनों को पात्र किया गया जिनका वित्तिय निविदा में समिति द्वारा परीक्षण किया गया। जिसमें जिन आवेदकों द्वारा 20 रूपये शुल्क अंकित किये गये उन्हें पात्र किया गया एवं जिनके द्वारा 20 से कम या ज्यादा शुल्क अंकित किये जाने वाले आवेदकों को अपात्र किया गया है। वित्तिय निविदा में 597 आवेदनों को पात्र किया गया एवं 04 आवेदनों को अपात्र किया गया है। 
इस सम्बन्ध में वित्तिय निविदा में पात्र हुए निविदाकारों की लॉटरी आर.एफ.पी. की कंडिका अनुसार 27 मई को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभा गृह खरगोन में समिति सदस्यों एवं उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जावेगी। यह सूचना पोर्टल http://mpedistrict.gov.in/ पर अपलोड की गई है। समस्त निविदाकार वेबसाइट का अवलोकन कर सूचित हो, निविदाकार/प्रतिभागियों को पृथक से कोई सूचना तामिल नहीं करायी जावेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE