खरगोन। सामाजिक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विशेष कक्षा के बाद नर्सरी के निर्माण के लिए छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बीज को कैसे रोपित करे बताया गया जन अभियान परिषद भगवानपुरा के ब्लॉक समन्वयक महेश कुमार खराड़े के मार्गदर्शन में नर्सरी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे गांव में फलदार पौधे व वृक्षारोपण को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आदर्श ग्राम के तहत जल सरक्षण, पर्यावरण सरक्षण, नशा मुक्ति स्वालम्बन, प्लास्टिक मुक्त ग्राम आदि प्रमुख बिंदुओं की रूप रेखा तैयार कर कार्य ग्रामीण स्तर पर प्रारम्भ किया गया। जिससे आदर्श ग्राम में स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कार शाला, जन सूचना केन्द्र, जल संरक्षण सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं का प्रचार प्रसार, समरसताआदि योजना अन्तर्गत आदर्श ग्राम की परिकल्पना पर चर्चा की गई। बैठक में नवांकूर नन्हेश्वर जन सेवा संस्था के दिनेश माझन, राजेंद्र ठाकुर, महेश मालवीया, प्रेमसिंह बालके, बालू गरासे,परामर्शदाता कान्हा जायसवाल, प्रस्फुटन समिति समाजिक अध्यनरत बीएसडब्ल्यू व एमएसडब्ल्यू छात्र-छात्राए एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।