BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 1:21 pm
KHABAR : भारत सरकार के निर्देशन में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की टीम ने किया वन स्टॉप सेंटर का भ्रमण, समझी संपूर्ण व्यवस्थाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

सीधी। वन स्टॉप सेंटर सीधी में भारत सरकार के निर्देशन में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की टीम द्वारा निर्भया फंडिंग के अवलोकन हेतु रिसर्च ऑफिसर सांभवी राज एवं रिनी राय द्वारा क्षेत्रीय भ्रमण किया गया। उक्त विजिट मध्य प्रदेश के कुल 5 जिलों में किया गया जिसमें सीधी भी शामिल था।

रिसर्च ऑफिसर द्वारा कुल 40 पीड़ित जो आश्रय में रह चुकी थी उन्हें बुला कर वन स्टॉप सेंटर की सुविधाएं किस स्तर तक मिल रही इसका सर्वेक्षण आश्रयरत महिलाओं और बालिकाओं से पूछताछ करके किया गया एवं वन स्टॉप सेंटर की संपूर्ण व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान संपूर्ण व्यवस्था जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवेश मिश्रा के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर टीम द्वारा किया गया। इस दौरान परिवीक्षा अधिकारी अनुराग पांडेय, परियोजना अधिकारी सीधी 1 / प्रशासक आशा तिवारी, समस्त वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी, पुलिस विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE