BREAKING NEWS
BIG NEWS : उज्जैन जमीन विवाद पर सियासत तेज,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और बिना.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत साइबर.. <<     BIG NEWS : सुलाबावजी के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का.. <<     BIG NEWS : नीमच-सिंगोली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 2 जुलाई को जिले में होगा विकसित भारत.. <<     BIG NEWS : एक्शन मोड में मालवा की मंदसौर पुलिस,.. <<     KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 1:33 pm
KHABAR : सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए ऐड-ऑन थेरेपी की समीक्षा बैठक संपन्न,  आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने की अध्यक्षता, जनजातीय समाज के लिए बताया वरदान, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। जिले में सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन हेतु आयुष विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “ऐड-ऑन थेरेपी कार्यक्रम” की आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार ने की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री  सवित्री ठाकुर, आयुष आयुक्त सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी एवं समस्त आयुष चिकित्सक उपस्थित रहे।
बैठक में बताया गया कि “ऐड-ऑन थेरेपी कार्यक्रम” भारत सरकार के राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का पूरक प्रयास है, जिसका उद्देश्य आयुर्वेदिक औषधियों एवं जीवनशैली आधारित उपचारों के माध्यम से सिकल सेल रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना और जीवन गुणवत्ता में सुधार लाना है। यह कार्यक्रम 25 मार्च 2025 से प्रारंभ होकर 6 माह तक चलेगा, जिसमें चयनित 1,193 रोगियों को रास्नादी क्वाथ, द्राक्षावलेह एवं गुग्गुल तिक्त घृत वितरित की जा रही हैं।इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि जिले के 60 आयुष चिकित्सक घर-घर जाकर न केवल औषधि वितरण कर रहे हैं, बल्कि रोगियों का मासिक परीक्षण, आहार-विहार परामर्श और सतत फॉलोअप भी कर रहे हैं। मंत्री परमार ने कहा कि धार जिले का यह मॉडल प्रदेश ही नहीं, देश के लिए आदर्श बन सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेजों में जेनेटिक काउंसलिंग सहित जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएँ एवं ग्राम सभाओं में भी इस विषय पर जानकारी दी जाए।
केंद्रीय राज्य मंत्री सवित्री ठाकुर ने इसे जनजातीय समुदाय के लिए प्रभावी जनकल्याणकारी पहल बताया और आयुष चिकित्सकों के समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल रोगियों की मदद करेगा बल्कि समाज में परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों के प्रति विश्वास भी बढ़ाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE