देवास। पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक पुनित गेहलोत के निर्देश पर चलाए जा रहे श्ऑपरेशन प्रहारश् के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालगढ़ रोड स्थित नर्सरी के पास कोई व्यक्ति अवैध हथियारों की डिलीवरी करने आने वाला है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी शिवम उर्फ शिवा शर्मा निवासी गुना को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके बैग से 3 देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं पुलिस ने आरोपी से हथियारों का लाइसेंस मांगा,लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने हथियार सेंधवा से लाना बताया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपी पल आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय पेशकर जेल भेज दिया है।