छतरपुर। जिले के नौगांव में पटवारी पंकज दुबे के निज निवास पर सागर लोकायुक्त की टीम की छापामार कार्रवाई। लोकायुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप ओर भारी भीड़ जमा हो गई। जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा, पटवारी के पिता ने रिश्वत की रकम निगल ली, ताकि सबूत मिटाया जा सके। छापे के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई।
5000 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप मौके से पैसे नहीं मिले। टीम का आरोप रुपए चबाकर खा गए पटवारी के पिता देवीदीन दुबे लोकायुक्त जांच में जुटी गई।
नौगांव थाना पुलिस और लोकायुक्त टीम पटवारी को लेकर पहुंची थाने बंद कमरे में पूछताछ जारी है। पटवारी के घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है।