गुना। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय गुना पर 21 से 31 मई के बीच प्रतिदिन किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत छठवें दिवस भाजपा जनों द्वारा सिंगवासा घाट की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया साथ ही घाट पर गंगा आरती कर किया पूजा-अर्चन । इस दौरान उपस्थित जनों ने घाट किनारे पड़ी पन्नी, कूड़ा, कचरा उठाकर घाट को स्वच्छ बनाया। स्वच्छता कार्यक्रम में अतिथि भाजपा जिला महामंत्री संतोष धाकड़ एवं भाजपा जिला प्रभारी विकास जैन नखराली ने कार्यक्रम को संबोधित कर लोकमाता अहिल्याबाई बाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर के द्वारा धर्म निष्ठा, लोक कल्याण के प्रति कराए गए कार्यों की गूंज आज 300 वर्ष बाद भी स्थापित एवं प्रासंगिक है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के समस्त स्थापत्य प्रेरणादायक है। जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने कहा कि निश्चित रूप से देखा जाए तो भारतीय इतिहास में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के बाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व सनातन विरासत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही मजबूत कर रहे हैं।