शिवपुरी। जिले की पोहरी तहसील में इन दिनों खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है जहां खाद को लेने किसानों का आना भी शुरू हो गया वहीं सोमवार दोपहर 12 बजे तहसील कार्यालय से टोकन न मिलने के चलते किसान आक्रोशित हो उठे और तहसील के सामने बीच सड़क पर जाम लगा दिया जिसके चलते सड़क के दोनों ओर आवागमन रुक गया। आनन-फानन में एसडीएम मोतीलाल अहिरवार, पोहरी थाना प्रभारी रजनी सिंह चौहान पुलिस बल लेकर मौके पर पहुँचे ओर किसानों को समझाइस देकर जाम हटवाया और किसानों को पुनः टोकन मिलना शुरू हुए।
जहा किसानों ने वताया की उन्होंने गुरुवार को कागज जमा किये लेकिन अभी तक टोकन नही मिले साथ ही किसानों ने वताया की एक आधार कार्ड पर केवल 5 कट्टे दिये जा रहे है जबकि किसानों पर जमीन अधिक है जिससे किसानों ने नाराजगी व्यक्त की है।