BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 3:44 pm
BIG NEWS : एमपी में जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त, उपनेता प्रतिपक्ष बोले- अब नहीं आएगी पसंदीदा व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की शिकायत, बीजेपी ने कही ये बड़ी बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। इसे लेकर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि ऑब्जर्वर से योग्य व्यक्ति का चयन हो सकेगा। इसकी प्लानिंग-मॉनिटरिंग खुद राहुल गांधी करेंगे। वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है।


राहुल गांधी करेंगे प्लानिंग-मॉनिटरिंग- उपनेता प्रतिपक्ष
एमपी जिला अध्यक्ष चुनाव के लिए नियुक्त ऑब्जर्वर पर उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि पारदर्शी प्रक्रिया को अपनाया है। अब नियुक्ति के बाद ऐसी शिकायत नहीं आएगी कि किसी नेता के पसंदीदा व्यक्ति को अध्यक्ष बना दिया गया। ऑब्जर्वर से योग्य व्यक्ति का चयन हो सकेगा। इसकी प्लानिंग-मॉनिटरिंग खुद राहुल गांधी करेंगे।


हेमंत बोले- बीजेपी अपना प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पा रही
वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी हम पर सवाल न उठाएं। भाजपा खुद अपना प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बना पा रही है। जब बीजेपी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई तो सबने देखा किस तरह के हालात बने थे। वहीं इस पर भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है।


भाजपा का पलटवार
बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि कांग्रेस ने जो आब्जर्वर नियुक्त किये हैं, क्या वह मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे और यदि वह आते भी है और रायशुमारी कर नाम ले भी जाएंगे तो उस आधार पर घोषित नहीं होंगे। बल्कि ऑब्जर्वर के पीछे ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता पहुंचेंगे और अपने-अपने पट्ठों को जिला अध्यक्ष बनाने की बात कहेंगे। कांग्रेस अब कोई भी पायलट प्रोजेक्ट एमपी में शुरू कर ले उनका हवाई जहाज यहां से टेक ऑफ होने वाला नहीं है।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने नियुक्त किए 50 आब्जर्वर
दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के अंदर जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। एमपी कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्ष अगले दो महीने के अंदर बदल दिए जाएंगे। शहर अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष बदलने से पहले बाकायदा एक-एक जिले में माइक्रो लेवल पर काम किया जाएगा। जिसको लेकर आईसीसी ने 50 ऑब्जर्वरों की टीम मैदान में उतारी है। जिसमें सभी को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी गई है।


हर जिले में 5 नेताओं का बनेगा एक पैनल
आईसीसी ने देश के कांग्रेस के बड़े नेताओं को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी है। ये तमाम नेता हर जिले की विधानसभा के नेताओं से रायशुमारी कर एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। जो जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष के दावेदार हैं, उनका इंटरव्यू जिला स्तर पर लिया जाएगा। हर जिले में 5 नेताओं का एक पैनल बनाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली में इंटरव्यू होगा। फिर उसके बाद जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी।


एमपी कांग्रेस भी नियुक्ति करेगी ऑब्जर्वर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आब्जर्वर के साथ मध्य प्रदेश कांग्रेस की तरफ से भी तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाएंगे। एक ऑब्जर्वर के साथ तीन नेताओं को लगाया जाएगा। जिनको जिले की जानकारी रहेगी जो आईसीसी ऑब्जर्वर को जातिगत समीकरण के अलावा लोकल स्तर की राजनीति का इनपुट देगा। मध्य प्रदेश कांग्रेस के ऑब्जर्वर की नियुक्ति अगले एक हफ्ते के अंदर हो जाएगी।


पायलट प्रोजेक्ट के तहत संगठन में होगा बदलाव
आपको बता दें कि गुजरात अधिवेशन में तय हुआ था कि संगठन में अब नए तरीके से बदलाव किया जाएगा। उसी के तहत पहले गुजरात में आईसीसी ऑब्जर्वर के तहत संगठन सर्जन का काम किया गया। अब उसके बाद मध्य प्रदेश और हरियाणा को पायलट प्रोजेक्ट के तहत संगठन में बदलाव किया जाएगा। इस कवायद का मकसद है कांग्रेस संगठन को बूथ लेवल पर मजबूत किया जाए। इसके अलावा नेताओं के समर्थकों को जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की जगह कांग्रेस के सच्चे सिपाही को जिम्मेदारी दी जाए, जिससे पार्टी जमीन पर मजबूत हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE