BREAKING NEWS
KHABAR : सेवा और संस्कारों के साथ मनाया.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ का भव्य आगाज़, शोभायात्रा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG REPORT : मंदसौर में सीवरेज की लापरवाही पर.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, चपलाना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख तक करें आवेदन,.. <<     KHABAR : कॉलेज प्रवेश में नया कीर्तिमान, एक साल में.. <<     शाजापुर जिले के कालापीपल में मध्यप्रदेश.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक अभियान-2 शुरू, एक क्लिक की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : एमपी की बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर.. <<     KHABAR : एक क्लिक की लापरवाही पड़ सकती है भारी,.. <<     BIG NEWS : प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे जिले को सीएम की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पोस्ट ऑफिस से मुख्य सड़क तक पक्की सड़क की.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड के दाम धड़ाम! आम लोगों के लिए राहत.. <<     KHABAR : श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 3:56 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की पिपलिया मंडी थाना पुलिस और नाबालिग बालिका, जब हुई ये बड़ी घटना तो एक्शन में आए अधिकारी, उदयपुर के फतेह नगर से किया दस्तयाब, ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

पिपलियामंडी। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवयस्क बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक मंदसौर अभिषेक आनन्द द्वारा दिये गये निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सौलंकी व अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी निरी. विक्रम सिंह इवने के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा अपराध क्रमांक 153/25 धारा 137(2) बीएनएस में अपह्रत नाबालिग बालिका को फतेहनगर जिला उदयपुर (राजस्थान) से सकुशल दस्तयाब किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 19.05.2025 को थाना पिपलियामंडी पर फरियादी द्वारा अपनी नाबालिग बेटी को अज्ञात बदमाश के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट पर कार्यवाही करते हुए अपराध क्रमांक 153/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं संज्ञान लिया गया एवं प्रकरण में गंभीरता पुर्वक अनुसंधान कर अपह्रत नाबालिग बालिका की दस्तयाबी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिसके पालन में पुलिस टीम गठित की जाकर अपह्रत नाबालिग बालिका की पतारसी की गयी, कल रात्रि में सुचना मिली की बालिका उदयपुर (राज.) में है, जो तत्काल चौकी प्रभारी उनि धर्मेश यादव मय पुलिस टीम के रवाना हुये, जहां पुलिस टीम द्वारा तकनिकी साक्ष्य विश्लेषण एवं मुखबीर सुचना से अपह्रत नाबालिग बालिका को दिनांक 26.05.2025 को फतेहनगर जिला उदयपुर (राजस्थान)से सकुशल दस्तयाब किया गया।

पुलिस टीम-
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विक्रम सिंह इवने थाना प्रभारी पिपलियामंडी, उनि धर्मेश यादव चौकी प्रभारी पिपलियामंडी, उनि इन्दु इवने, प्रआर. आशीष बैरागी (सायबर सेल), आर. रिंकु सिंह(सायबर सेल), कार्य. प्रआर भुपेन्द्र सिंह, आर. वाजिद खान, मआर. दुर्गा कुंवर, आर(चालक) सुन्दर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE