खरगोन। शहर में यातायात व्यवस्था सुधार के लिये एक बार फिर नगरपालिका अमला सक्रिय हुआ है। शहर के मुख्य मार्गाे पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही दोबारा अतिक्रमण न हो इसके प्रयास भी हो रहे है। सोमवार को नगरपालिका अमले ने बिस्टान रोड पर पीजी कॉलेज के सामने सड़क किनारे बनी नर्सरी को हटाते हुए यहां सड़क चौडीकरण की कवायद शुरू की है। नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशो ने बताया पीजी कॉलेज के सामने सड़क किनारे नर्सरी होने से मार्ग सकरा होकर आवाजाही में बाधक बन रहा था। नर्सरी हटाकर सडक चौडीकरण किया जा रहा है। इसके अलावा नगरपालिका कार्यालय के सामने स्थित होर्डिंग भी हटाये गए है। यहां भी सड़क चौडीकरण के प्रयास कर रहे है।