BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 4:24 pm
KHABAR : उज्जैन में किसानों ने फ्री में बांटे 50 क्विंटल प्याज, मंडी में 2-3 रुपए किलो भाव, लागत 12 रुपए, समर्थन मूल्य की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मंडी में किसानों को प्याज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्हें प्याज लौटाकर घर ले जाना भी महंगा पड़ रहा है। इसलिए सोमवार को किसानों की 50 क्विंटल प्याज मुफ्त में लोगों को बांट दी। इसके साथ ही आगर रोड स्थित मंडी गेट पर किसानों ने प्रदर्शन भी किया।


संयुक्त कृषक संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप पाटीदार ने बताया कि प्याज की फसल पैदा करने से लेकर मंडी तक लाने में 10 से 12 रुपए प्रति किलो की लागत आती है। मंडी में थोक भाव में किसानों से केवल 2 से 3 रुपए प्रति किलो में प्याज खरीदा जा रहा है।


बेमौसम बारिश से प्याज की फसल को नुकसान हुआ है। कृषि विभाग ने अब तक न तो कोई सर्वे किया है और न ही मुआवजे की घोषणा की है। किसान मांग कर रहे हैं कि तुरंत सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए और राहत राशि दी जाए।


किसानों की मांग है कि सरकार उनकी प्याज की फसल 24 रुपए के समर्थन मूल्य पर खरीदे। कई किसान दाम नहीं मिलने से हताश होकर बची फसल जानवरों को खिला रहे हैं। पाटीदार ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो कृषक संगठन आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE