BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 4:24 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से महिलाओं को उचित खानपान में मिली काफी मदद, जिले में 49 हजार 490 महिलाएं लाभांवित, कुल 23.80 करोड़ का हितलाभ वितरित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत शासन से मिल रही 6 हजार रूपये की मदद महिलाओं, माया धनगर, ममता मेघवाल, रीना पाटीदार आदि अनेक महिलाओं के उचित खानपान और स्‍वास्‍थ्‍य, देखभाल में काफी मददगार साबित हुई है। नीमच जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत योजना प्रारंभ वर्ष 2017 से अब तक कुल 49490 महिलाओं को लाभांवित किया गया है। इन महिलाओं को 23 करोड़ 80 लाख एक हजार रूपये का हितलाभ वितरित किया गया है।

नीमच जिले के ग्राम ढाबा की माया धनगर कहती है, कि प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना से मिली 6 हजार रूपये की राशि उन्‍हें गर्भावस्‍था और प्रसव के बाद अपने स्‍वयं की स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल एवं उचित खानपान में काफी मददगार साबित हुई है। माया ने अपने गांव की आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पंजीयन करवाया। इससे उसे गर्भावस्‍था एवं प्रसव के बाद बहुत मदद मिली है।

नीमच सिटी वार्ड नम्‍बर-2 निवासी ममता मेघवाल की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके पति मकानों में पुताई का काम करते है। वह चिंतित थी, कि बच्‍चें के जन्‍म के बाद उसका व बच्‍चें का खर्च कैसे पूरा कर पाएगी। ममता ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना में अपना पंजीयन करवाया और 20 अक्‍टूबर 2022 को बालिका को जन्‍म दिया। प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के तहत ममता को एक मुश्‍त 6 हजार रूपये की राशि मिली। इस राशि से ममता ने आवश्‍यक दवाईयां, पोषण आहार तथा स्‍वयं व बच्‍चें के लिये खर्च, आवश्‍यक सामग्री खरीदी। ममता व उसकी बेटी दोनों स्‍वस्‍थ्‍य है।

ममता का कहना है, कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए वरदान है। ममता इस योजना के तहत मिली मदद के लिए भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को धन्‍यवाद देते हुए उनका आभार व्‍यक्‍त कर रही है।

नीमच जिले के जीरन के वार्ड नम्‍बर-3 निवासी रीना पाटीदार को भी प्रधामंत्री मातृ वंदना योजना के तहत गर्भवती होने पर क्रमश: 3 हजार व 2 हजार , दो किश्‍तों में कुल पांच हजार की आर्थिक सहायता मिली है। इससे उसे काफी मदद मिली है। रीना इस योजना से मिले लाभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को धन्‍यवाद देते हुए उनका आभार व्‍यक्‍त कर रही है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE