BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 4:27 pm
KHABAR : जिला प्रशासन द्वारा जिले में आज से चार दिवसीय ईकेवायसी महाअभियान प्रारंभ, प्रथम महाअभियान में की गई 33 हजार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन द्वारा जिले में आज 27 से 30 मई 2025 तक विभिन्‍न प्रकार की ईकेवायसी करने के लिए कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार विशेष महाअभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत समग्र, खाद्य, आधार, आर.ओ.आर., ईकेवायसी एवं फार्मर रजिस्‍ट्री का शतप्रतिशत कार्य किया जावेगा।
जिले में प्रशासन द्वारा ईकेवायसी के लिए 14 से 17 मई तक चलाए गये प्रथम ईकेवायसी महाअभियान में कुल 33 हजार 877 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई थी। इनमें जावद उपखण्‍ड क्षेत्र में 11 हजार 166 ईकेवायसी , मनासा क्षेत्र में 11 हजर 886 एवं नीमच उपखण्‍ड क्षेत्र में 10 हजार 825 हितग्राहियों की ईकेवायसी की गई थी।
प्रथम ईकेवायसी महाअभियान के बाद भी शेष रहे हितग्राहियों के ईकेवायसी करने के लिए जिले में 27 मई से 30 मई तक चार दिवसीय ईकेवायसी महाअभियान आयोजित किया जा रहा है।
कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने इस महाअभियान में राजस्‍व पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित सभी विभागों के ग्राम स्‍तरीय अमले को घर-घर संपर्क कर, विशेष शिविर आयोजित कर शेष रहे हितग्राहियों की शतप्रतिशत ईकेवायसी करवाने के निर्देश दिए है। कलेक्‍टर ने जनपद सीईओ एवं सभी सीएमओ को ईकेवायसी महाअभियान की प्रतिदिन निरंतर मॉनीटरिंग व समीक्षा करने के निर्देश दिए है। उन्‍होने एसडीएम को भी अभियान की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE