BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 4:28 pm
KHABAR : सरकारी अस्पताल में अब मरीजों के लिए बोतल बंद पानी, एक दिन में 3 बोतल आरओ वॉटर उपलब्ध करा रहा प्रबंधन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। माधव नगर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब रोज 3 लीटर आरओ वॉटर मिलेगा। सील बंद पानी की बोतल मरीजों को निरूशुल्क दी जाएंगी। रोगी कल्याण समिति के माध्यम से यह सुविधा दी जा रही है। ऐसी सुविधा देने वाला यह प्रदेश का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है।


अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता था। मरीज और उनके परिजनों की इस परेशानी को देखते हुए रोगी कल्याण समिति के सदस्य अभय विश्वकर्मा यह प्रयास शुरू किया है। मरीजों को चिल्ड कोल्ड वॉटर के साथ नॉर्मल वॉटर भी दिया जाएगा।


माधव नगर अस्पताल की डॉ. दिशानी यादव ने बताया कि-
ये प्रदेश का पहला अस्पताल है जहां इस तरह की व्यवस्था शुरू की है। सभी मरीजों को पैकिंग बोतल में पानी दिया जा रहा है। इधर मरीज भी पानी की बोतल मिलने से खुश दिखाई दे रहे हैं।


विश्वकर्मा ने बताया कि भर्ती मरीजों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था दान के माध्यम से जुटाई है और इसे 15 मई से शुरू किया गया है। प्रत्येक मरीज को 6 बोतल दी जा रही हैं। इसके साथ ही चरक अस्पताल में भी 300 लीटर का आरओ वाटर प्लांट शुरू कराया है। उन्होंने कहा कि माधव नगर में पानी की बोतल की व्यवस्था अब निरन्तर चलती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE