मंदसौर। साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीमांकन के जितने भी लंबित प्रकरण है। उनका तुरंत निराकरण करें। इसके लिए आगामी तीन दिवस में विशेष अभियान चलाएं तथा जितने भी लंबित सीमांकन है, उनका सीमांकन करके कार्य पूर्ण करे और शिकायतों का निराकरण करें। सीमांकन के दौरान अगर नक्शे में त्रुटि है तो, तुरंत त्रुटि सुधार करें। सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत जितने भी लंबित शिकायत हैं, उन शिकायतों का भी अभियान मोड में कार्य करके शिकायतों का निराकरण करें। सभी विभाग प्रमुख विभागों में स्थानांतरण से संबंधित जितने भी आवेदन है, उन सभी आवेदनों का प्रस्ताव बनाकर तुरंत प्रेषित करें। जिला आपूर्ति अधिकारी जितने भी समग्र ईकेवाईसी से बची है वह 31 जुलाई तक पूर्ण करें। जिले में 9 लाख 98 हजार 486 में से 9 लाख 573 हितग्राहियों की ई केवाईसी हो चुकी है, शेष 97 हजार 913 हितग्राहियों की ई केवाईसी पूर्ण करे। बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद थे।