मंदसौर। आयुष विभाग जिला अधिकारी डॉ. कमलेश धनोतिया द्वारा बताया गया कि मन्दसौर में 26 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों एवं प्रचार प्रसार के संबंध में आयुष विभाग और दशपुर योग संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में मंदसौर के नूतन स्टेडियम परिसर में सुबह 06.30 से 08 बजे तक योगाभ्यास सत्र आयोजित किया गया। योग गुरु सुरेंद्र जैन द्वारा अभ्यास सत्र में करीब 100 से अधिक योग साधकों को योगाभ्यास कराया गया।