BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 26, 2025, 6:15 pm
KHABAR : भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई होलकर साम्राज्य की महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जन्म जयंती, फोर जीरो चौराहा पर किया आयोजन, भारत माता की उतारी आरती, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। होलकर साम्राज्य की महारानी अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा नीमच में भारत माता की प्रतिमा पर आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम फ़ोर जीरो चौराहा पर आयोजित हुआ। पहले हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद भारत माता की आरती की गई। 
बताते चलें कि 31 मई को महारानी अहिल्या देवी होलकर की जन्म जयंती है। इस उपलक्ष्य में 21 मई से 31 मई तक प्रदेश और देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 21 मई को इसी कड़ी में वाहन रैली का आयोजन किया गया था। महारानी अहिल्या बाई के जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी भी की जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि महारानी अहिल्या बाई ने 300 वर्ष पूर्व महिलाओं की शिक्षा के लिए तथा सती प्रथा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ बड़ा संघर्ष किया था। उनका शासन काल स्वर्णिम युग की याद दिलाता है। इस अवसर पर स्वाति चोपड़ा, वंदना खंडेलवाल, मीना जायसवाल, अवंतिका जाट, हेमलता धाकड़, हेमंत हरित, मेहर सिंह जाट और बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE