खरगोन। शहर मे बिगड़ी यातायात व्यवस्था सुधार के लिये प्रशासनिक स्तर पर शुरू किये गए प्रयासों का विरोध भी शुरू हो गया है। डायवर्सन रॉड पर बढ़ते यातायात दबाव ओर हादसों को देखते हुए प्रशासन ने आरती टॉकीज के सामने सड़क पर डिवाइडर के बीच क्रॉसिंग के लिये छोड़ी गई जगह को डिवाइडर लगा कर बन्द कर दिया है, जिससे मार्ग एकांकी हो गया है। इस बदलाव पर सोमवार को व्यापारियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए मार्ग खोलने की मांग की है। कलेक्टर सहित विधायक से मिलने पहुंचे व्यापारियों का कहना है कि मार्ग एकांकी करने से व्यापार पर असर पड़ रहा गए। ग्राहक उनकी दुकान तक नही पहुंच पा रहे। अब देखना होगा कि व्यापार के लिये क्या प्रशासन लोगो की जान दांव पर लगाते हुए बन्द किया मार्ग दोबारा खोलता है या अपनी की गई व्यवस्था को यथावत रखता है।