नीमच। मध्यप्रदेश शासन अनुसार म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नया जीवन फाउंडेशन एवं ग्राम पंचायत पिपलियारावजी में ऐतिहासिक बावड़ी पर श्रमदान कर साफ सफाई की गई इस बावड़ी का इतिहास यह है कि यह बावड़ी लगभग 300 साल पुरानी बनी होने का शिल्प लेख मौजूद हैं अच्छी निकासी भी देखने को मिलती हैं वर्षाे पूर्व गाँव के लोग यहा पर पीने का पानी उपयोग करते थे लेकिन कईं वर्षाे से साफ सफाई के अभाव में बेरान पड़ी हुई थी जिसको जल गंगा सनवर्ध अभियान के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था नया जीवन फाउंडेशन एवं ग्राम पंचायत द्वारा पहल कर साफ सफाई अभियान शुरू किया गया सामाजिक वरिष्टगणो द्वारा श्रमदान कर साफ सफाई की गई कार्यक्रम में उपस्थित नया जीवन फाउंडेशन संस्था के प्रभारी नरेन्द्र चौहान,रोशनलाल सिंगावत, ग्रामीण वरिष्टगण,पूर्व सरपंच राव साहब दिग्विजय सिंह शक्तावत,सरपंच प्रतिनिधि लोकेन्द्र सिंह भाटी,सचिव मनोहरलाल शर्मा,सहसचिव सुरेन्द्र शर्मा, समाज सेवी डॉ.रामसिंह भाटी,पंचगण किशन टेलर,मोहन लाल नागदा, कारूलाल लोहार,अनिल मालवीय,ग्राम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, प्रस्फुटन समिति पिपलियारावजी के अध्यक्ष हेमन्त नागदा सेक्टर 2 की प्रस्फुटन समितिया नलखेड़ा,बालागंज, जमुनिया रावजी,कचोली अध्यक्ष, सचिव उपस्थित थे इन सभी के द्वारा श्रमदान में अपनी भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम को सफल किया गया।