BREAKING NEWS
KHABAR : श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिला सम्मेलन.. <<     KHABAR : यूसीसी पर मुखर, राष्ट्रमाता के मुद्दे पर.. <<     REPORT : पीएम सूर्य घर योजना में 3 किलोवॉट सोलर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जुलाई माह की इस तारीख को पोस्ट ऑफिसों में.. <<     खरगोन के भगवानपुरा में जान हथेली पर रखकर.. <<     KHABAR : बावड़ी उत्सव के साथ जल संरक्षण का संकल्प,.. <<     अकोदिया रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक.. <<     KHABAR : पीएम आवास का सपना लेकर दुनिया छोड़ गए.. <<     छतरपुर में 'जल गंगा संवर्धन अभियान',राजनगर की.. <<     NEWS : प्रतापगढ़ पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों पर की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच का कैंट थाना क्षेत्र और सुबह का वक्त,.. <<     KHABAR : राजनगर में बावड़ी उत्सव का आयोजन, श्रमदान.. <<     दतिया पुलिस का बड़ा धमाका,11 महीने पुराने अंधे.. <<     KHABAR : उफनती नदी में जिंदगी दांव पर, स्कूल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सेवा कार्यों से हुई स्थापना दिवस पखवाड़े.. <<     खरगोन के सुरपाला में पक्की सड़क की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: नामकरण के प्रस्ताव पर भाजपा में असहमति,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 11:35 am
REPORT : मध्य रात्रि 2.30 बजे बिगड़ी ओमनी कार, डायल-100 स्टॉफ ने परिवार को तुरंत सहायता पहुंचाकर निभाई मानवता की मिसाल, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। दिनांक 25.05.2025 को रात्रि लगभग 2.30 बजे राघौगढ़ निवासी स्वदेश कश्यप उज्जैन से दर्शन कर अपने पूरे परिवार सहित घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पनवाड़ी, थाना सुनेरा, जिला शाजापुर के समीप उनकी मारुति ओमनी वाहन अचानक खराब हो गई। अंधेरे व सुनसान रास्ते में महिला और बच्चों सहित वाहन का रुक जाना अत्यंत चिंताजनक स्थिति उत्पन्न कर रहा था।

परिवार द्वारा तत्क्षण मध्य प्रदेश सरकार की डायल-100 सेवा को कॉल किया गया। सूचना मिलते ही डायल-100 वाहन  में तैनात आरक्षक क्रमांक 496 अखिलेश भंडारी व पायलट संजीव सूर्यवंशी बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने न केवल परिवार को सुरक्षित महसूस कराया, बल्कि रात्रि में ही स्थानीय मैकेनिक को घर से बुलवाकर वाहन को सही करवाया।

इस त्वरित और संवेदनशील कार्य के लिए स्वदेश कश्यप एवं उनके परिवार ने डायल-100 सेवा एवं थाना सुनेरा पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया।आरक्षक अखिलेश भंडारी एवं पायलट संजीव सूर्यवंशी द्वारा दिखाया गया यह मानवीय व संवेदनशील कार्य निश्चित ही मध्य प्रदेश पुलिस की सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE