BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 11:37 am
BIG REPORT : बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में बांटा गलत पेपर, आधे घंटे बाद आया होश, प्रबंधन ने नहीं दिया एक्स्ट्रा टाइम, कई छात्रों के बिगड़े पेपर, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में गलत पेपर बंटवा दिए। करीब आधे घंटे बाद एग्जाम कंट्रोलर को होश आया। इसके बाद गलत पेपर वापस लेकर सही पेपर दिया गया। लेकिन इसके चक्कर में आधा घंटा खराब हो गया। प्रबंधन ने एक्स्ट्रा टाइम भी नहीं दिया। टाइम कम पड़ने पर कई छात्रों के पेपर बिगड़ गया।


दरअसल, 26 मई को मध्य प्रदेश लेवल पर बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की परीक्षा हुई थी। एग्जाम के लिए प्रदेशभर में 25 सेंटर बनाए गए थे। जबलपुर में एमपी साइंस मेडिकल यूनिवर्सिटी और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को सेंटर बनाया गया था। जहां मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी ने बीएससी नर्सिंग की परीक्षा में गलत पेपर बंटवा दिए। छात्रों को एक साल पुराना यानि साल 2024 के पेपर बांट दिए थे।


एग्जाम कंट्रोलर को करीब आधे घंटे बाद होश आया। इसके बाद गलत पेपर वापस लेकर छात्रों को सही पेपर दिया गया। लेकिन इसके चक्कर में आधा घंटा खराब हो गया। प्रबंधन ने एक्स्ट्रा टाइम भी नहीं दिया। टाइम कम पड़ने पर कई छात्रों के पेपर बिगड़ गए। इस लापरवाही के चलते जबलपुर में नर्सिंग के हजारों छात्र परेशान है और उन्हें रिजल्ट की चिंता सता रही है। आपको बता दें कि जबलपुर में 5 हजार नर्सिंग छात्र एग्जाम में शामिल हुए थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE