नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत ग्वालटोली तालाब के सौंदर्यीकरण और वॉटर बॉडी रीजूविनेशन कार्य का भूमि पूजन आज समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्य 1 करोड़ 5 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। भूमि पूजन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, सभापति छाया जायसवाल, नीरज अहीर, दारा सिंह सहित योगेश जैन, धन्नालाल पटेल, श्यामलाल चौधरी, राजकुमार प्रजापति, हरगोविंद दीवान, पार्षदगण और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने कहा कि मैंने जो सपना देखा था, वह अब साकार होने जा रहा है। यह तालाब अब एक सुंदर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित होगा। नगर पालिका परिषद पूर्ण इच्छा शक्ति के साथ कार्य कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि नीमच तेजी से बदल रहा है। विकास की इस धारा में नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।