BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 12:08 pm
KHABAR : देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जबलपुर नहीं पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज 61वीं पुण्यतिथि है। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने जबलपुर शहर के नगर निगम के सामने स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और विधायक लखन घनघोरिया भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नेहरू जी अमर रहें के नारे लगाए। पुण्यतिथि के इस कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भी आना था, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वह नहीं आ सके।


पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने भारत के आधुनिक विकास से लेकर आजादी की लड़ाई का सफर तय किया था। उन्होंने कहा कि उनके बनाए गए मार्ग पर आज सभी लोग मिलकर चलने का संकल्प लेते है।


कार्यक्रम में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा, पूर्व मंत्री कौशल्या गोटिया, पूर्व विधायक संजय यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE