छिंदवाड़ा। बिजली वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने एक नई पहल की है। अब आम लोग “व्ही-मित्र ऐप” के जरिए बिजली चोरी और गड़बड़ियों की जानकारी देकर 50 हजार रुपए तक का इनाम पा सकते हैं।
सोशल ऑडिट यानी जनता खुद बिजली सेवाओं की निगरानी करेगी। लोग बिजली चोरी, मीटर टैम्परिंग या अन्य अनियमितताओं की जानकारी सीधे ऐप पर दर्ज कर सकेंगे। इससे बिजली विभाग पर नजर बनी रहेगी और गलत कामों पर तुरंत कार्रवाई हो सकेगी।
उपभोक्ता बनेंगे निगरानीकर्ता
बिजली विभाग के अनुसार, अब उपभोक्ता सिर्फ सेवा पाने वाले नहीं, बल्कि सिस्टम की निगरानी करने वाले भी होंगे। शिकायत दर्ज करने के बाद उसका ट्रैकिंग सिस्टम भी ऐप पर दिखाई देगा, जिससे पारदर्शिता और भरोसे में बढ़ोतरी होगी।
इनाम के लिए क्या करना होगा?
अगर आप बिजली चोरी या किसी गड़बड़ी की सटीक जानकारी व्ही-मित्र ऐप पर दर्ज करते हैं, तो आपको 50,000 रुपए तक का इनाम मिल सकता है। इस योजना में आम लोग, और नोडल अधिकारी भी भाग ले सकते हैं।
विभाग ने की अपील
बिजली विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस ऐप का इस्तेमाल कर व्यवस्था को मजबूत बनाएं। “आपकी पहचान गोपनीय रहेगी और हर शिकायत पर तय समय में कार्रवाई होगी।