BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 1:37 pm
BIG NEWS : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो के मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता धाकड को एक दिन में मिली जमानत, वकील बोले- वीडियो के साथ छेड़छाड़ की, फोरेंसिक जांच की उठाई मांग, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर आपत्तिजनक वीडियो मामले में भाजपा नेता मनोहर धाकड़ को एक ही दिन में जमानत मिल गई। रविवार को उनकी गिरफ्तारी हुई थी। सोमवार को वो साढ़े 6 बजे गरोठ उपजेल से रिहा हो गए। धाकड़ के वकील संजय कुमार सोनी ने वायरल वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया गया है। वकील ने वीडियो का फोरेंसिक टेस्ट कराने की मांग करते हुए कहा कि यह एआई से एडिट किया गया हो सकता है। एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर संदीप पाटीदार ने बताया कि एक्सप्रेस वे के हाई सिक्योरिटी कैमरे में कैद मनोहर धाकड़ का वीडियो वायरल करने के संबंध में एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। रोहित सहित ये तीनों कर्मचारी 13 मई की रात ड्यूटी पर तैनात थे। एसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि पूछताछ में मनोहर धाकड़ महिला मित्र के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दे पाए। महिला अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। 23 मई की रात पहली दबिश में पुलिस ने बलेनो कार (एमपी14सीसी4782) जब्त की। 24 मई की रात दूसरी दबिश में परिजनों को वारंट तामील कराया। इसके बाद रविवार दोपहर धाकड़ ने किया सरेंडर किया। पुलिस ने मामला दर्ज किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE