BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 1:38 pm
KHABAR : जिला अस्पताल में 24 घंटे चालू रहेगा कंट्रोल रूम, डिजिटल टोकन व्यवस्था भी होगी शुरू, मरीजों के लिए लगेंगे वाटर कूलर, पढे़ खबर 

Share On:-

अशोकनगर। कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों और स्टाफ की उपस्थिति के लिए रजिस्टर और ड्यूटी चार्ट तैयार करने को कहा। अस्पताल में साफ-सफाई की शिकायतों के लिए मोबाइल नंबर लगाने को कहा। शिकायतों के समाधान के लिए समय सीमा भी तय की जाएगी।


अस्पताल में 24 घंटे होगा कंट्रोल रूम का संचालन
मरीजों की सुविधा के लिए डिजिटल टोकन व्यवस्था शुरू की जाएगी। अस्पताल में 24 घंटे कंट्रोल रूम का संचालन होगा। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सिक्योरिटी गार्ड के लिए वॉकी टॉकी की व्यवस्था की जाएगी ताकि एक दूसरे के पास सभी जानकारी जल्द पहुंच सके। लैब में टेक्नीशियन की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।


मरीजों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था
वेटिंग रूम से अनावश्यक सामान हटाया जाएगा। मरीजों के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने महिला और पुरुष वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र, सेंट्रल लैब और नर्सिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। खाली पड़ी जगहों पर आवश्यकता अनुसार नया निर्माण कार्य कराया जाएगा।


नए कलेक्टर ने पदभार संभालने के बाद 1 महीने में कई बार अस्पताल का निरीक्षण किया है। वे स्टाफ की उपस्थिति की जांच करते हैं। वार्डों की स्थिति देखते हैं और मरीजों से भी बातचीत कर फीडबैक लेते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE