रतलाम। महाराणा प्रताप का 485वां जन्मोत्सव रतलाम में 28 और 29 मई को दो दिवसीय कार्यक्रमों के तहत मनाया जाएगा। 29 मई को शहर में शौर्य यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 300 से ज्यादा बालिकाएं केसरिया साफा पहनकर शामिल होंगी।
श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति और समस्त राजपूत संगठनों की बैठक में तय हुआ कि 28 मई, बुधवार सुबह 8 बजे, सैलाना बस स्टैंड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर उनकी प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक व पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इस पूजा का नेतृत्व पंडित गोपाल सावरा करेंगे।
29 मई को शौर्य यात्रा
29 मई को शाम 4 बजे, महलवाड़ा स्थित राजमहल परिसर से शौर्य यात्रा प्रारंभ होगी। इससे पहले राजराजेश्वरी नागणेचा माता, पद्मावती माता, श्रीनाथ महादेव मंदिर और चारभुजानाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता को चुनरी अर्पित की जाएगी। इसके बाद रतलाम के संस्थापक महाराजा रतन सिंह राठौर और महाराजा सज्जन सिंह राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
यात्रा का मार्ग
शौर्य यात्रा महलवाड़ा से शुरू होकर नगर निगम तिराहा, कॉलेज रोड, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार, चौमूखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, गायत्री टॉकीज होते हुए
महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण और आतिशबाजी की जाएगी।