BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 3:27 pm
BIG NEWS : एमपी में कोरोना के 5 एक्टिव केस, जांचे हो रही कम, ​​​​​​​राजधानी के सरकारी अस्पताल आदेश के इंतजार में, 5 करोड़ की मशीनों में धूल चढ़ी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। देश में कोरोना वायरस एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है, जिसने स्वास्थ्य अधिकारियों और आम जनता की चिंता बढ़ा दी है। देश में सक्रिय (एक्टिव) मामलों की संख्या 1047 हो गई है। जो तीन दिन पहले लगभग 316 थी।


मध्यप्रदेश में भी 5 एक्टिव केस है। इनमें इंदौर में 4 और उज्जैन में 1 कोविड केस दर्ज किया गया है। कोरोना के इन बढ़ते मामलों के पीछे वायरस के लगातार हो रहे म्यूटेशन और दो नए सब-वैरिएंट का सक्रिय होना मुख्य कारण माना जा रहा है।


कोरोना जांच के आदेश के इंतजार में सरकारी हॉस्पिटल
एक्सपर्ट के अनुसार, कोरोना के बढ़ते मामलों की सटीक वजह जानने और किस वैरिएंट का कितना प्रभाव है, इसकी पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की जांच और उनके सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग कराना अनिवार्य है।


लेकिन, मध्य प्रदेश की राजधानी में राज्य के सरकारी अस्पताल (जेपी अस्पताल और हमीदिया अस्पताल) अभी भी लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से आदेश आने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में स्थित स्टेट वायरोलॉजी लैब ने तो शासन से आरटी-पीसीआर किट उपलब्ध कराने की मांग की है, जो जांच की धीमी गति का संकेत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE