BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 4:01 pm
KHABAR : पीएम मोदी घाट निर्माण कार्यों का वर्चुअली करेंगे भूमिपूजन, कुम्भ के लिए बन रहे 700 करोड़ रुपए के घाट, अंगारेश्वर मंदिर घाट पर होगा कार्यक्रम, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को वर्चुअली जुड़कर सिंहस्थ कुम्भ महापर्व के लिए 778.91 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 29 किमी लम्बे घाट निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही 83.39 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले बैराज,स्टॉप डेम का भी भूमि पूजन भी किया जाएगा।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को राजधानी भोपाल आएंगे। देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्म जयंती के मौके पर जंबूरी मैदान में महिला सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब एक लाख महिलाएं शामिल होंगी।


इस दौरान मोदी वर्चुअली जुड़कर उज्जैन को नए घाटों की सौगात देंगे। जो की आगामी कुम्भ में देश भर से आने वाले भक्तों लिए काम आयेंगे। कान्ह और शिप्रा नदी पर बनाए जाने वाले घाटों पर रामघाट के जैसे रेड स्टोन से घाट बनाए जाएंगे। अन्य काम भी समय पर पूरे करने की तैयारी विभाग ने की है।


उज्जैन में कार्यक्रम स्थल अंगारेश्वर मंदिर रहेगा। यहां जन प्रतिनिधि अधिकारी शामिल होंगे। मंगलवार को कलेक्टर रोशन सिंह , निगम सभापति कलावती यादव सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कार्यक्रम के बारे में दिशा निर्देश जारी किए। नगर पालिका निगम द्वारा 1.39 करोड़ रूपए की लागत से कालियादेह स्टॉप डेम के मरम्मत कार्य का भूमि पूजन भी किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE