BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 5:36 pm
KHABAR : कलेक्ट्रेट कार्यालय में डीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने की जनसुनवाई, 89 आवेदन पर सुनवाई कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। कलेक्ट्रेट कार्यालय में आज मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर डा. शालिनी श्रीवास्तव ने आवेदकों से आवेदन प्राप्त किये। जनसुनवाई में 89 आवेदन प्राप्त हुए। निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही उपस्थित विभागीय अधिकारियों से निराकरण करवाया गया एवं शेष आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में मांगु बाई पति रामचन्द्र निवासी ग्राम भेसोला तहसील ताल जिला रतलाम ने कृषि भूमि पर अन्य व्यक्तियों द्वारा कब्जा किए जाने, विवाद करने एवं जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की एवं उचित कार्यवाही करने हेतु आवेदन दिया। कल्याण पिता प्रभुलाल निवासी लालाखेंडा तहसील जावरा जिला रतलाम ने विगत तीन माह से बंद वृद्धा पेंशन चालू करवाने के लिए आवेदन दिया। कन्हैयालाल पिता थावर निवासी बडोदिया तहसील जावरा जिला रतलाम ने भूमि का सीमांकन करवाने के लिए आवेदन दिया। नंदकिशोर पिता दुलीचंद पांचाल निवासी सुभाष नगर रतलाम ने भूखण्ड की लीज नवीनीकरण करवाने का आवेदन दिया। बाबूलाल पिता मोहन निवासी लूनेरा तहसील रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत मकान निर्माण में गांव के ही निवासी बद्रीलाल पिता सिधुलाल, धर्मेंद्र पिता जगदीश द्वारा निरंतर विवाद कर मकान निर्माण में बाधा उत्पन्न करने की शिकायत की एवं विरोधियों पर कार्यवाही करने के लिए आवेदन दिया। शिवनारायण पिता केशुराम निवासी ग्राम बडावदा तहसील जावरा जिला रतलाम ने कृषि भूमि का अभिलेख दूरूस्त करवाने के लिए आवेदन दिया। महेश जोनवाल निवासी अंबेडकर नगर जावरा जिला रतलाम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने के लिए आवेदन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE