BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 27, 2025, 5:39 pm
KHABAR : जिम और खेल संस्थानों में लव जिहाद का खतरा, करणी सेना ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर में लगातार बढ़ रहे जिम और खेल संस्थानों को लेकर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजपूत करणी सेना ने सोमवार को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जिम और कोचिंग सेंटरों में काम कर रहे ट्रेनरों की कड़ी जांच की जाए और उनका पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए।


नशीले पदार्थों की लत लगा रहे
राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर की महिलाएं और युवतियां अब जिम और फिटनेस सेंटरों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है, लेकिन कई जिमों में बिना जांच के बाहरी और संदिग्ध युवकों को ट्रेनर बना दिया गया है। ज्ञापन में आरोप लगाया है कि कई जिम ट्रेनर युवाओं को सप्लीमेंट और स्टेरॉयड के नाम पर नशीले पदार्थों की लत लगा रहे हैं। इसके साथ ही महिलाओं से नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की जाती है और कुछ मामलों में युवतियों को झांसा देकर निजी जीवन में दखल तक दिया जा रहा है।


ऐसे में संस्थानों को भी जिम्मेदार ठहराए
करणी सेना ने अपने ज्ञापन में एक हालिया घटना का जिक्र किया है, जिसमें कथित रूप से एक युवक ने एक विवाहित महिला को अपने जाल में फंसा लिया, जिससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार एक पुलिस अधिकारी से संबंधित है और इस घटना से उनके पूरे परिवार पर गहरा प्रभाव पड़ा है। करणी सेना का कहना है कि कई संस्थानों में जानबूझकर ऐसे ट्रेनरों को काम पर रखा जा रहा है जिनकी पृष्ठभूमि संदिग्ध है। ऐसे में संस्थानों को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE