छतरपुर। कांग्रेस ने भारतीय सेना के पराक्रम और शौर्य के सम्मान में जय हिन्द यात्रा निकाली पार्टी ने कहा कि वह संकट की घड़ी में सरकार और सेना के साथ खड़ी है यात्रा में तिरंगा लेकर भारत माता की जय घोष के नारे भी लगाए गए मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार छतरपुर में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से प्रारंभ हुई और स्टेडियम के सामने भारत माता तिराहे पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता दीप्ति पांडे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि हिंदुस्तान के आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ललकारने वालों को पहले भी मुंहतोड़ जवाब दिया गया है और आगे भी दिया जाएगा हम सेना के शौर्य और पराक्रम को नमन करते हैं वहीं दूसरी ओर डबरा विधायक सुरेश राजे ने कहा कि जहां आज बीजेपी के नेता और मंत्री सेना का मनोबल गिराने का काम कर रहे हैं ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने सेना के मनोबल को बढ़ाने के लिए पूरे देश में जय हिन्द यात्रा निकालने का फैसला किया है इस यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल सहित पूर्व विधायक नीरज दीक्षित और बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।