शाजापुर। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत जिला शाजापुर के द्वारा काफी समय से फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने हेतु जिला शाजापुर के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया था जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना कोतवावली प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला द्वारा काफी समय से फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।
पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत जिला शाजापुर के दिए आदेश के पालन में थाना कोतवाली की उप निरीक्षक जया सुनेरी द्वारा अपने मुखबीर से सूचना मिली की मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 07 साल से फरार 2000/- रु का इनामी आरोपी महेन्द्र उर्फ छोटू उस्ताद पिता दुलेसिंह चावडा जाति राजपुत उम्र 48 वर्ष निवासी मोती मोहल्ला फ्रिगंज शुजालपुर का पुलिस को चकमा देने के लिए अपने परिवार सहित सिहोर में चला गया था जो अभी वापस शुजालपुर में देखा गया है। उप निरीक्षक जया सुनेरी द्वारा थाना शुजालपुर मण्डी के आरक्षक 399 अर्जुन दांगी को हमराह लेकर आरोपी महेन्द्र उर्फ छोटू उस्ताद की तलाश करने पर आरोपी फ्रीगंज शुजालपुर में चाय की दुकान पर मिला जिसके मौके उप निरीक्षक जया सुनेरी द्वारा अपनी अभिरक्षा में ले लिया गया। आरोपी महेन्द्र उर्फ छोटू उस्ताद दिनांक 26.05.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शाजापुर के समक्ष पेश किया गया। जहाँ के आरोपी महेन्द्र उर्फ छोटु उस्ताद को जिला जेल शाजापुर भेज दिया गया। आरोपी महेन्द्र उर्फ छोटु उस्ताद व उसके साथी रमेश यादव व जितेन्द्र राजपूत निवासी शुजालपुर मण्डी के विरुद्ध थाना कोतवाली पर वर्ष 2018 में गांजे की तस्करी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी रमेश यादव व जितेन्द्र राजपूत निवासी शुजालपुर मण्डी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था, महेन्द्र उर्फ छोटु उस्ताद वर्ष 2018 से ही फरार था।
थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष वाघेला, उप निरीक्षक जया सुनेरी तथा आरक्षक 399 अर्जुन दांगी थाना शुजालपुर मण्डी के प्रयास से 07 साल से फरार 2000/- रु का इनामी आरोपी महेन्द्र उर्फ छोटु उस्ताद को गिरफ्तार करने में सराहनी भूमिका रही।