छतरपुर। ज़िले के लवकुशनगर तहसील के ग्राम भडार भितरिया के कृषकों ने शासन द्वारा की जा रही ज़मीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पर कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवनि परिधि मानिक एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी द्वारा उनकी कृषि भूमि को अधिग्रहित किया जा रहा है, जिससे वे भूमिहीन हो जाएंगे। किसानों ने आज मंगलवार को कलेक्टर छतरपुर को ज्ञापन सौंप कर भू-अर्जन की कार्यवाही को तत्काल रोकने की मांग की है। ग्रामवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी पटवारी के माध्यम से फर्जी सहमति दिखा कर भूमि अधिग्रहण को वैध ठहराना चाहती है।
किसानों ने कहा यदि शीघ्र ही भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही नहीं रोकी जाती तो मुख्यमंत्री के छतरपुर आगमन पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।