सनावद। संतो की सेवा में अग्रणी सनावद नगर में निरंतर साधुओं का मंगल आगमन जारी है। सिद्धवरकुट की ओर से पूज्य उच्चारणाचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी महामुनिराज भक्तामर वाले बाबा ससंघ का नगर में मंगल प्रवेश हुआ। रेलवे गेट पर पहुंचकर आचार्य संघ की मंगल अगवानी कर सभी समाजजन धर्म प्रभावना में सहयोगी बने। आचार्य ससंघ ने नगर के जिन मदिरो के दर्शन के पश्चात श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर एवम सुपार्श्वनाथ मंदिर के दर्शन किए जहा महिला मंडल ने आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन किए। तत्पश्चात आचार्य संघ ने आचार्य शांति सागर वर्धमान देशना संत निलय में आचार्य संघ की मंगल देशना हुई दोपहर में आचार्य श्री के द्वारा तत्व चर्चा एवम शाम को गुरु भक्ति आरती प्रश्नमंच आयोजित होंगे।