चित्तौड़गढ़। संयुक्त निदेशक (जौन) उदयपुर ने एक आदेश जारी कर प्रसूता प्रीति गौरवा/ नरेश कण्डारा, निवासी लाडपुरा, माण्डलगढ़, भीलवाडा की सामान्य चिकित्सालय जिला, चित्तौडगढ़ में इलाज के दौरान मृत्यु होने के कारण कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुऐ डॉ. दिप्ती चित्रा स्त्री रोग विशेषज्ञ कार्यालय प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, सामान्य चिकित्सालय जिला, चित्तौडगढ़ तुरंत प्रभाव से अपनी उपस्थिति अग्रिम आदेशों तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डूंगरपुर में सेवाएं देंगे।