BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : लंबित शिकायतों के निराकरण में लापरवाही.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास ने जनसुनवाई में सुनी 76.. <<     KHABAR : वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का.. <<     BIG NEWS : नीमच में नशे के सौदागरों पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : तीन पीड़ित परिवारों को 12 लाख रुपये की.. <<     REPORT : पाडलघाटी उप स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल.. <<     KHABAR : सफलता की कहानी- पंख अभियान से मिली नई उड़ान,.. <<     NEWS : आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु.. <<     लंबित छात्रवृत्ति की मांग को लेकर नर्सिंग.. <<     KHABAR : चार माह से सड़क की मरम्मत नहीं, गड्ढों से.. <<     REPORT : कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों.. <<     जर्जर पुलिया से परेशान दयालपुरा के ग्रामीण,.. <<     दतिया में शासकीय क्वार्टर खाली कराने पहुंचा.. <<     BIG NEWS : रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 28, 2025, 11:46 am
KHABAR : श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम बीएससी हेल्थ केयर मैनेजमेंट के नए कोर्स की शुरुआत, प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम बीएससी हेल्थ केयर मैनेजमेंट के नए कोर्स की शुरुआत। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में नए सत्र 2025 26 के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। 
प्राचार्य डॉ. एनके डबकरा ने बताया कि छात्राओं हितार्थ हेल्प सेंटर व काउंसलिंग की व्यवस्था पूरे कार्य दिवस के दौरान महाविद्यालय में रखी गई है। काउंसलिंग कक्ष में महाविद्यालय के सभी विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहते हैं व नव प्रवेश हेतु आने वाली छात्राओं को नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत विषयों का विवरण और साथ ही साथ सभी विषयों में करियर विकल्पों की विस्तृत जानकारी हेतु छात्राओं का मार्गदर्शन करते हैं। साथ ही इंटरनेट व कंप्यूटर की सुविधा के साथ हेल्प सेंटर की भी व्यवस्था छात्राओं के लिए की गई है महाविद्यालय के हेल्प सेंटर में उन छात्राओं को पंजीकरण में सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है जो अपने स्तर पर पंजीकरण नहीं कर पा रही हैं। प्रथम चरण में छात्राओं का पंजीकरण भी निःशुल्क किया जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार महाविद्यालय में इस वर्ष नवाचार के अंतर्गत एक रोजगारोन्मुखी नवीन पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है, यह पाठ्यक्रम बीएससी हेल्थ केयर मैनेजमेंट है जो की युवा छात्राओं के कौशल विकास के साथ-साथ रोजगार उपलब्धि में भी सहयोगी साबित होगा। बीएससी हेल्थ केयर मैनेजमेंट कोर्स (ए.ई.डी.पी.अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम) के अंतर्गत प्रवेश लेने वाली छात्राओं को तृतीय वर्ष के दौरान अप्रेंटिसशिप के लिए 8000 प्रति माह स्टाइपेंड के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE